भंडारा ज़िले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 8 की मौत, दूर तक फैला मलबा महाराष्ट्र।

ब्लास्ट की सूचना मिली घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि इलाके में हड़कंप मच गया। और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भंडारा ज़िले में आयोजित फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 कर्मचारी फंस गए। उनमें से पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार (महाराष्ट्र )।

भंडारा ज़िले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 8 की मौत, दूर तक फैला मलबा।

महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार 24 जनवरी को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य कर्मचारियों के हताहत होने की सूचना मिली है। फैक्ट्री के आर.के. ब्रांच सेक्सन में यह ब्लास्ट हुआ है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 8 लोगों की मौत की जानकारी दी है।

फैक्ट्री में ब्लास्ट की तस्वीरें सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि हथियार बनाने वाले भारी सामान के टुकड़े आस-पास बिखरे पड़े हैं। ब्लास्ट के बाद काला धुआं आसमान में दूर तक उठता हुआ देखा जा सकता है। जैसे ही ब्लास्ट की सूचना मिली घटनास्थल पर पुलिस की टीमें पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।

यह भी पढ़ें – मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद, अभिषेक ने खोला राज़, बताया कैसे हुए कामयाब भारत के युवा T20 स्टार।

एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि इलाके में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन……..

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भंडारा ज़िले में आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 कर्मचारी फंस गए। उनमें से पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया। ज़िला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं। सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वह जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव कार्यों में शामिल है। चिकित्सा सहायता के लिए टीमों को भी तैयार रखा गया।

नाना पटोले ने बताया है कि भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट की सूचना पर कांग्रेस ने बीजेपी नेता एनडीए सरकार पर हमला बोला है। महाराज कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि यह धमाका मोदी सरकार का फेलियर बताता है।धमाका शुक्रवार 24 जनवरी की सुबह 10:30 बजे से 10:45 बजे के बीच हुआ। इस समय फैक्ट्री में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे।

भारतीय आयुध फैक्ट्री भारत की इंडस्ट्री है। जो रक्षा मंत्रालय के लिए काम करती है। यहां रक्षा में इस्तेमाल किया जाने वाला सामान बनता है। ऑर्डिनेंस विभाग का मुख्यालय कोलकाता में है।

यह भी पढ़ें – रैली में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा- उनकी तबीयत ख़राब है।