केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ देवेंद्र प्रधान का निधन पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

डॉ प्रधान 13वीं लोकसभा में ओडिशा के देवगन निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे और केंद्र सरकार में सड़क परिवहन राज्य मंत्री थे। वह 1998 से 2004 तक देवगढ़ से सांसद रहें। मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी ने शोक जताया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ देवेंद्र प्रधान के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ देवेंद्र प्रधान का निधन पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

TV 9 भारत समाचार : मुकेश कुमार  : क्राइम एडिटर इन चीफ  : नई दिल्ली : 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ देवेंद्र प्रधान का 84 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान ने दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान के सरकारी आवास पर अंतिम सांस ली।

उनके निधन के समय पर उनके बेटे धर्मेंद्र प्रधान, बहू मृदुला और पत्नी बसंत मंजरी मौजूद थी। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में मंत्री रहे देवेंद्र प्रधान चर्चित राजनीतिज्ञ थे। ओडिशा में उनका बहुत सम्मान था। देवेंद्र प्रधान ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष भी रहें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान के सरकारी आवास पर पहुंचकर डॉक्टर देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें – भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली यात्रियों के साथ ई-रिक्शा चालकों की ठगी और मारपीट की घटनाएं बढ़ीं… देखें Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद थे। देवेंद्र प्रधान ओडिशा भाजपा के संस्थापक माने जाते हैं। उनका जन्म 16 जुलाई 1941 अंगुल जिले के कनिहा ब्लॉक के नलम गांव में हुआ था।

डॉ प्रधान 13वीं लोकसभा में ओडिशा के देवगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे और केंद्र सरकार में सड़क परिवहन राज्यमंत्री थे। वह 1998 से 2004 तक देवगढ़ से सांसद रहें।

मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी ने शोक जताया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी ने पूर्व केंद्रीयमंत्री डॉ देवेंद्र प्रधान के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री मां जी ने कहा कि वह एक लोकप्रिय जन नेता और योग्य सांसद थे। देश और राज्य ने एक प्रतिष्ठित लोक सेवक खो दिया।

मांझी ने कहा, उन्होंने 1999 से 2001 तक केंद्रीय परिवहन और कृषि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। एक जन्म प्रतिनिधि और संसद के में वह कल्याणकारी कार्य करके आम लोगों के चहेते बन गए थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ राज्य के लिए समर्पित कर दिया।

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि देवेंद्र प्रधान को उनके अनूठे संगठनात्मक कौशल और अटूट व्यक्तित्व के लिए याद किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर प्रधान के निधन से राज्य ने एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति और लोकप्रिय राजनेता खो दिया हैं।

यह भी पढ़ें – पति से विवाद के बाद महिला चढ़ी हाई-वोल्टेज बिजली टावर पर, पुलिस ने सूझबूझ से बचाया… देखें Video