महिला का घर के अंदर से संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला शव।

मृतक अनामिका की दादी शकुंतला देवी ने बताया है कि अनामिका के सात महीने की बेटी को लेकर गांव में गई हुई थी। घर में कोई नहीं था, उसका पति आया और उसको मार कर लटका दिया। जब उनकी पोती अराधना स्कूल से पढ़कर आई तो देखा कि अनामिका का शव दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। आराधना ने बताया कि जब वह पढ़कर आई थी तो कुंडी बाहर से लगी हुई थी।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार  लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश )।

खीरी। गोला में मैलानी थाना क्षेत्र में एक महिला का घर के अंदर से संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया हैं। वह अपने मायके में रह रही थी। मृतक महिला की पहचान अनामिका (22 वर्ष) पत्नी सुखविंदर के रूप में हुई हैं। परिजनों का आरोप है कि उसका पति आया था और उससे झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने मारकर लटका दिया है। यह पूरी घटना बांकेगंज चौकी क्षेत्र के ग्रंट नंबर 11 के गांव खैरताली की हैं। दादी ने पति पर लगाया है आरोप।

यह भी पढ़ें – सोने की चैन , लाखों नगद, फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में चोरों ने किए हाथ साफ, जब चल रहा था शपथ ग्रहण समारोह।

मृतक अनामिका की दादी शकुंतला देवी ने बताया है कि अनामिका की 7 महीने की बेटी को लेकर गांव में गई हुई थी। घर में कोई नहीं था, उसका पति आया और उसको मार कर लटका दिया। जब उनकी पोती अराधना स्कूल से पढ़कर आई तो देखा कि अनामिका का शव दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। अराधना ने बताया कि जब वह पढ़कर आई थी तो कुंडी बाहर से लगी हुई थी।

दादी शकुंतला देवी ने बताया है कि अनामिका का विवाह 28 फरवरी, 2023 को मैगलगंज क्षेत्र के औरंगाबाद से सुखविंदर पुत्र फूलचंद से हुआ था। शादी के कुछ दिन तक सब सही चलता रहा। जिसके पास ससुराल के लोग परेशान करने लगे। जब सुखविंदर के छोटे भाई की शादी हुई तो उसको दहेज़ ज़्यादा मिला, तब से अनामिका की सास लक्ष्मी उसको दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगी थी। मृतका की 7 महीने की लड़की हैं।

अभी 12 दिन पहले ही उसका पति यहां आया था और उसको छोड़कर चला गया था। अनामिका का पति सुखविंदर कल भी आया था, और झगड़ा करके गया था। सुखविंदर आज आया और अनामिका को मारकर लटका दिया। मृतक अनामिका का एक भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। वह अपने पीछे 7 महीने की बच्ची को छोड़ गई है। वहीं मृतक अनामिका के मता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पिता महेंद्र कुमार ने बताया है कि जब तक वह घर ना आ जाएं तब तक उनकी बेटी के शव को फंदे से उतारा ना जाएं।

यह भी पढ़ें – थाना बिलासपुर में चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को चोरी किए रुपये के साथ किया गिरफ़्तार।