पीएलआई हमें कतई मंजूर नहीं,संविदा परिषद के नार्मस के अनुसार न्यूनतम मानदेय चौबीस हजार दिया जाये -आंगनवाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ बहराइच
आंगनवाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ बहराइच की जिला अध्यक्ष सुनीता आर्या के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर कहा कि पीएलआई हमें कतई मंजूर नहीं है उन्होंने कहा संविदा परिषद के नार्मस के अनुसार न्यूनतम मानदेय चौबीस हजार दिया जाये ।
- पीएलआई हमें कतई मंजूर नहीं संविदा परिषद के नार्मस के अनुसार न्यूनतम मानदेय चौबीस हजार दिया जाये -आंगनवाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ बहराइच
आंगनवाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ बहराइच की जिला अध्यक्ष सुनीता आर्या के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर कहा कि पीएलआई हमें कतई मंजूर नहीं है।उन्होंने कहा संविदा परिषद के नार्मस के अनुसार न्यूनतम मानदेय चौबीस हजार रूपये आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जाये।

रिपोर्ट : शराफत अंसारी : यूपी : बहराइच : आंगनवाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ बहराइच की जिला अध्यक्ष सुनीता आर्या के नेतृत्व में,’कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर कहा कि,पीएलआई हमें कतई मंजूर नहीं है।उन्होंने कहा संविदा परिषद के नार्मस के अनुसार न्यूनतम मानदेय चौबीस हजार रूपये आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जाये।
आंगनवाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र
आपको बता दें कि आंगनवाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ बहराइच की जिला अध्यक्ष सुनीता आर्या के नेतृत्व में सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया,और उन्हें पत्र देकर सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि,पीएलआई हमें कतई मंजूर नहीं है।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि,उन्हें संविदा परिषद के नार्मस के अनुसार न्यूनतम मानदेय चौबीस हजार रूपये दिया जाये। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उन्हें याद दिलाया कि, पीएम मोदी उन्हें यशोदा मां कहते हैं,और आप भी उनकी सराहना करते नहीं थकते। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने मार्च 2026 में, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन देने की घोषणा करते समय कहा था कि,आंगनवाड़ी कार्यकत्री का मानदेय भी स्मार्ट, हैंडसम,और सम्मान जनक होना चाहिए। इसके अलावा आपने न्यूनतम मानदेय 24000 रुपए देने की बात अपने कई उद्बोधन के दौरान आपने दोहराई है ।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सीएम योगी को उनके पुराने वादे याद कराये
बताते चलें कि जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिए पत्र में जिला अध्यक्ष सुनीता आर्या के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सीएम योगी को उनके पुराने वादे याद कराते हुए, उनसे बहुत ही दीन हीन भावना में कहा कि,आपने आठ सितंबर 2026 को अयोध्या में,मानदेय वृद्धि को लेकर जो नई घोषणा की है वह बहुत ही निराशाजनक है।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का मानदेय पंद्रह सौ रूपये एवं सहायिकाओं का मानदेय 750 रूपये ही बढाया गया है।यह आपके वादे से बिलकुल खिलाफ, गलत एवं निराशाजनक है।
पोषण ट्रैकर को बिना जीपीएस के पूर्व की भांति ही संचालित कराया जाए
बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में अपना दुखड़ा सुनाया,और उन्हें बताया कि पोषण ट्रैकर को जीपीएस से संचालित किया जा रहा है। यह बहुत ही अनुचित नियम है एवं अव्यावहारिक भी है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से इसे संचालित करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पोषण ट्रैकर को बिना जीपीएस के पूर्व की भांति ही संचालित कराया जाए।
