बहराइच: पेपर लीक, महंगाई और बिजली कटौती को लेकर सपा लोहिया वाहिनी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट से तीखी नोकझोंक
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव बोले- भाजपा राज में महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त है जनता
- बहराइच: पेपर लीक, महंगाई और बिजली कटौती को लेकर सपा लोहिया वाहिनी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट से तीखी नोकझोंक
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव बोले- भाजपा राज में महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त है जनता
रिपोर्ट : अशोक यादव : यूपी : बहराइच : मंगलवार को बिजली कटौती, महंगाई, पेपर लीक और खाद की समस्या को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी जनपद बहराइच के जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
सिटी मजिस्ट्रेट से हुई तीखी नोकझोंक
आपको बता दें कि इस बीच प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन व सिटी मजिस्ट्रेट से सपा कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। सपा नेताओं का आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख सीओ सिटी ने मध्यस्थता कर स्थिति को शांत कराया।
जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है, आम जनमानस महंगाई व बेरोजगारी की मार झेल रहा है। पूरे जनपद में विद्युत व्यवस्था ठप है और कटौती चरम पर है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से छात्रों में भारी रोष है। किसान खाद की समस्या से जूझ रहे हैं। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस व बिजली के बढ़े दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है।
हाईलाइट्स
– मुद्दा : बिजली कटौती, महंगाई, पेपर लीक, खाद संकट
– संगठन : समाजवादी लोहिया वाहिनी बहराइच
– नेतृत्व : जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव
– कार्रवाई : राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
– विवाद : सिटी मजिस्ट्रेट पर मुकदमे की धमकी का आरोप, सीओ सिटी ने कराया शांत
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष मटेरा धनीराम यादव, मोबिन खान, सुनील यादव, जिला सचिव विकास चौधरी, रिंकू सिंह उर्फ रवींद्र, विद्याराम यादव, इरशाद अली, आंजन्य बाजपेयी, अन्नू गुप्ता, दिनेश लोधी, सत्यप्रकाश लोधी, गौरव यादव, इरफान अहमद, शैलेंद्र यादव, पंकज दीक्षित, मो0 फैसल, यशपाल यादव एडवोकेट, कृष्ण कुमार, फरीद अहमद, बरशती गौतम, श्याम जी पाल, लौकुश यादव, गुरदीन यादव, मुन्ना वर्मा, आजम, अंकित गौतम, पंकज निषाद, कुलदीप यादव, शाहरुख खान, अशरफ अली, दीपक दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।